जतारा: बम्होरी में पैदल यात्रा के दौरान शिक्षक और छात्रों से अभद्र व्यवहार करने वाले शराबी पर पुलिस ने की कार्रवाई
दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बम्होरी में केन वेतवा लिंक परियोजना के प्रचार प्रसार की यात्रा कस्बा में से निकल रही थी। इस दौरान बम्होरी के बस स्टैंड पर गांव के एक युवक ने शराब के नशे में शिक्षकों व छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार किया और बस स्टैंड पर जमकर उत्पाद मचाया। सूचना पर पुलिस ने युवक को पकड़कर 151 की कार्यवाही कर जतारा न्यायालय में पेश किया।