जतारा: एसडीओ ने ठेकेदार को दिए दिगौड़ा तहसील भवन का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश, 26 जनवरी तक हैंड ओवर की संभावना
टीकमगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली दिगौड़ा तहसील के लिए नवीन भवन का निर्माण कार्य पिछले साल से चल रहा है। यहां पर तहसील भवन की बिल्डिंग बनकर लगभग तैयार हो गई। कुछ अधूरे निर्माण कार्य बाकी रह गए हैं जिसके लिए पीडब्लूडी एसडीओ ने आज नवीन तहसील भवन में आकर ठेकेदार व इंजीनियर को बिल्डिंग व परिसर में पड़े अधूरे कार्य को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए हैं।