जतारा: रमपुरा गांव में नाली निकालने को लेकर दो परिवारों में विवाद, दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई
रमपुरा गांव में नाली निकलने को लेकर मुहल्ले के दो परिवार के लोगों में विवाद, दोनों पक्ष ने की पुलिस थाने में रिपोर्ट।दिगौड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रमपुरा में नाली निकलने को लेकर मुहल्ले के दो परिवार के लोगों के बीच में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों ने पुलिस थाने में घटना की रिपोर्ट की गई। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।