जतारा: जतारा बाईपास पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, ग्वालियर रेफर
जतारा बाइपास सड़क पर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारकर मौके से कार चली गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस ने घायल युवक को जतारा अस्पताल ले जाया गया। जहां घायल का प्राथमिक उपचार किया गया और व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर ग्वालियर मेडिकल रिफर किया गया।