जतारा: बछोडा गांव में अवैध शराब बेचने वाले को पुलिस ने पकड़ा, शराब ज़ब्त, मामला दर्ज
दिगौड़ा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए ग्राम बछोडा से आरोपी को पकड़कर अवैध शराब को जप्त कर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। दिगौड़ा पुलिस ने बताया है कि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई कर ग्राम बछोडा से अवैध शराब जप्त की गई। ग्राम बछोडा के चेनपुरा मुहल्ले में बेड़ा में आरोपी अवैध शराब बेच रहा था।