मनोहरथाना: कामखेड़ा में जिला स्तरीय संयुक्त शैक्षिक सम्मेलन का आयोजन
कामखेड़ा में अखिल राजस्थान प्रबोधक संघ, पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षा संघ झालावाड़ का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन आयोजित हुआ। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान व इंद्रजीत सिंह सोढ़ी ने की, जबकि मुख्य अतिथि प्रारंभिक डीईओ हेमराज पारेता रहे। शिक्षकों व प्रबोधकों से जुड़ी मुख्य मांगों और शैक्षिक बिंदुओं पर चर्चा की।