500 बच्चों के लिए सिर्फ 5 कमरे, पेड़ के नीचे पढ़ाई....
सरकार शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन जमुई के झाझा प्रखंड के तेलियाडीह उत्क्रमित मध्य विद्यालय की तस्वीर इन दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
करीब 500 बच्चों के लिए कक्षा 1 से 8 तक महज 5 कमरे हैं। कमरों की कमी के कारण नन्हे बच्चों को कई बार पेड़ की छांव में बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि विद्यालय का दूसरा भवन करीब 2 किलोमीटर दूर है। वहां पढ़ने वाले बच्चों को मिड-डे मील के लिए मुख्य विद्यालय परिसर तक आना-जाना पड़ता है, यानी रोज करीब 4 किलोमीटर की दूरी! बारिश में रास्ते की परेशानी और मुख्य सड़क पार करने के दौरान बच्चों की सुरक्षा का सवाल भी सामने है। वहीं दूर स्थित भवन में पेयजल, शौचालय और बिजली व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।
#Jamui #Jhajha #Teliyadih #Education #BiharEducation #SchoolNews #JamuiNews #ParivartanBiharNews #शिक्षा_व्यवस्था #जमुई #झाझा #तेलियाडीह #सरकारी_स्कूल #बिहार_न्यूज
Jamui, Jamui | Aug 19, 2026