टीकमगढ़: टीकमगढ़ के रोरैया मोहल्ले में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, कोतवाली पुलिस ने कराई एमएलसी
टीकमगढ़ शहर के रोरैया मौहल्ला के पास एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। राजमहल निवासी मुकेश नाम के व्यक्ति ने जानकारी देते बताया कि वह अपने घर से बाजार सब्जी लेने के लिए जा रहा था, रास्ते में रोरैया मौहल्ला के पास अखिलेश अहिरवार नाम की शख्स ने उसके साथ पुराने विवाद को लेकर मारपीट कर दी जिससे वह घायल हो गया।