सड़क हादसे में विजय की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
नैनी, प्रयागराज। फूल मंडी की ओर से बंधवा रोड जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने 30 अगस्त की रात करीब 8:45 बजे कई लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में कई लोग घायल हुए, जबकि आयुष निषाद और टीटू उर्फ विजय भारतीया (35) की मौत हो गई। मामले में नैनी थाने में अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मृतक विजय की पत्नी ने बताया कि पति के कंधों पर परिवार की कई जिम्मेदारियां थीं। वह ठेला लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। भाई-बहनों की शादी और अपने बच्चों की देखभाल की जिम्मेदारी भी उन्हीं पर थी। करीब छह माह पहले उनके पिता की भी मौत हो चुकी है।
पत्नी का कहना है कि हादसे के बाद परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। अब तक सरकारी योजना से किसी तरह की मदद नहीं मिली है। उन्होंने सरकार से आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि बच्चों और परिवार का जीवन किसी तरह चल सके और पति की अधूरी जिम्मेदारियां पूरी �