पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में प्रशासन का बड़ा एक्शन, 50 हजार के इनामी शकील के घर चला बुलडोजर
महमूदपुर-मनोरी हादसे के बाद कार्रवाई तेज, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
कौशांबी। महमूदपुर-मनोरी में 31 अगस्त को पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। शुक्रवार को मनोरी गांव निवासी फरार आरोपी शकील के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई शुरू कर दी गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस-प्रशासन की मौजूदगी रही।
विस्फोट के बाद पुलिस ने मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। शकील पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जा रहा है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट से इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी। हादसे के बाद प्रशासन ने घटना से जुड़े लोगों और अवैध रूप से पटाखा निर्माण व भंडारण के मामलों में सख्ती शुरू की। इसी क्रम में अब फरार आरोपी के घर पर ध्वस्तीकरण की कार�