_*पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 50 हजार का इनामी शकील मुठभेड़ में गिरफ्तार, सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में*_
_*दीवर कोठारी चौकी के पीछे हमजापुर मार्ग से गिरफ्तारी, लंबे प्रयास के बाद कौशांबी पुलिस को मिली बड़ी सफलता*_
_कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र में हुए पटाखा फैक्ट्री विस्फोट मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी शकील को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी मंझनपुर थाना क्षेत्र में दीवर कोठारी पुलिस चौकी के पीछे हमजापुर मार्ग से हुई।_
_पुलिस के अनुसार, घटना के बाद से शकील फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस टीम ने तलाश के दौरान उसे घेरा, जिसके बाद मुठभेड़ हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।_
_* एडीजी प्रयागराज ,आईजी और DIG के निर्देश पर चला अभियान, टीमों की मेहनत से सभी आरोपी गिरफ्तार*_
_अगर इस पूरे मामले में पुलिस की सफलता की बात करें तो एडीजी प्रयागराज ज्योति नारायण और आईजी अजय कुमार मिश्रा और DIG अजय पाल शर्मा के निर्देश और पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण के नेतृत्व में कौशांबी पुलिस की कई टीमों ने लगातार कार्रवाई की। इस अभियान में चायल क्षेत्राधिकारी शिवांक सिंह, मंझनपुर क्षेत्राधिकारी, एसओजी प्रभारी सुनील सिंह व उनकी टीम, थाना मंझनपुर प्रभारी विनीत सिंह व उनकी टीम, थाना पिपरी समेत अन्य थानों की पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं। लगातार प्रयास और दबिश के बाद मामले में वांछित 5 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। अब शकील की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने मामले में सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है।_
_*इतने आरोपियों की हो चुकी हैं पहले ही गिरफ्तारी*_
_*नौशाद, कहकशा, शबाना,साइना,आदिल, की हो चुकी है पहले ही गिरफ्तारी और पुलिस ने भेज दिया है पांचो को पूर्व में जेल,छठवें और आखिरी शकील को मुठभेड़ में पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा अस्पताल*_
_*14 मृतकों के परिवारों से आरोपी ने मांगी माफी*_
_*शकील की गिरफ्तारी के बाद सामने आए वीडियो में आरोपी मृतकों के परिवारों से माफी मांगता नजर आ रहा है। अब सवाल यह भी है कि क्या इतनी बड़ी घटना के बाद आरोपी की माफी को मृतकों के परिवार और समाज स्वीकार करेंगे?*_
अब फैसला जनता की राय का…
_*कौशांबी पुलिस ने इस मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी से लेकर फरार आरोपी पर इनाम घोषित करने और उसकी गिरफ्तारी तक!
#Kaushambi #KaushambiPolice #PatakhaBlast #Pipri #Manori Shakil PoliceEncounter BreakingNews KaushambiNews UPPolice PublicOpinion PatakhaFactoryBlast