पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: 50 हजार का इनामी शकील मुठभेड़ में गिरफ्तार
दीवर कोठारी पुलिस चौकी के पीछे हमजापुर मार्ग से हुई गिरफ्तारी, पिपरी थाना क्षेत्र की घटना में था वांछित
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में वांछित चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त शकील को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी मंझनपुर थाना क्षेत्र की दीवर कोठारी पुलिस चौकी के पीछे हमजापुर मार्ग से हुई।
पुलिस के अनुसार, पटाखा फैक्ट्री विस्फोट की घटना के बाद से शकील वांछित चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस ने 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी थी। इसी दौरान हमजापुर मार्ग पर पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
शकील �