रॉबर्ट्सगंज: डायट परिसर में प्रैक्टिस कर रही हैमर बॉल की नेशनल प्लेयर को कार ने कुचला, हुई मौत
सोनभद्र स्थित डायट परिसर में प्रैक्टिस कर रही हैमर बाल खेल की नेशनल प्लेयर को एक कार ने टक्कर मार दी इस दुर्घटना में खिलाड़ी अनुराधा पटेल की मौत हो गयी,जबकि दूसरी खिलाड़ी घायल है। इस दुर्घटना में खिलाड़ी की मौत होने के बाद परिजनों जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है वही परिजनों ने कार चालक के खिलाफ कार्यवाई की मांग को लेकर राबर्ट्सगज कोतवाली में मुकदमा कराया