रॉबर्ट्सगंज: डायट परिसर में कार सीख रही महिला ने दो लड़कियों पर चढ़ाई कार,एक छात्रा की मौत,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
राबर्ट्सगज स्थित डायट परिसर में कार सीख रही महिला ने खेल की प्रैक्टिस कर रही दो छात्राओं पर कार चढ़ा दी जिससे एक छात्रा की मौत हो गयी,जबकि दूसरी छात्रा घायल है। जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय अनुराधा और 13 वर्षित जान्हवी खो-खो की खिलाड़ी है दोनो प्रैक्टिस करने डायट परिसर में जाती हैं,गुरुवार शाम को कार सीख रही महिला ने दोनो के ऊपर कार चढ़ा दिया ।