रॉबर्ट्सगंज: सोनभद्र रोडवेज में परिवहन विभाग द्वारा बस चालकों की निकाली गई भर्ती, 60 डिपो में कुल 35 चालकों की है आवश्यकता
जनपद सोनभद्र के परिवहन निगम में चालकों की कमी बनी हुई है पूर्व में कैंप लगाकर संविदा चालकों की भर्ती की गई थी बावजूद इसके चालकों की कमी बनी हुई है। इसके लिए परिवहन निगम की तरफ से एक बार फिर कैंप लगाया जाएगा जिले में अलग-अलग हिस्सों में कैंप लगाकर संविदा पर रोडवेज बस चालकों की भर्ती की जाएगी जिसे लेकर परिवार विभाग तैयारी में जुट गया है।