रॉबर्ट्सगंज: निदेशक,जीएम और साइड इंचार्ज पर 83.69 लाख हड़पने का आरोप,एसीजेएम सोनभद्र न्यायालय ने दिए FIR के आदेश
अपर मुख्य न्यायिक अधिकारी सोनभद्र की अदालत ने 83 लाख 69 हजार रुपये हड़पने के आरोप में ओबरा सी निर्माण में लगी सहायक कम्पनी के जीएम,निदेशक और साइट इंचार्ज पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।ओबरा सी के निर्माण का ठेका लेने वाली कोरियन कंपनी दुसान की सहायक कंपनी "इंडवेल" के निदेशक, जीएम, निदेशक और साइट इंचार्ज पर 83.69 लाख हड़पने का आरोप है।