जमुई: धनेश्वर नाथ मंदिर में कड़ी सुरक्षा के बावजूद युवक ने श्रद्धालुओं की भीड़ में बुलेट लेकर दानपेटी तोड़ी, वीडियो वायरल
Jamui, Jamui | Aug 4, 2026 सावन की पहली सोमवारी पर धनेश्वर नाथ मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक युवक द्वारा बुलेट बाइक लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ में मंदिर परिसर में घुसने और दानपेटी को तोड़कर क्षतिग्रस्त करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ी सवाल खड़ी कर रही है। घटना का वीडियो मंगलवार की दोपहर 1:00 बजे सामने आई है। यह वायरल वीडियो चारों ओर चर्चा बनी हुई है।