🙏 धौलपुर में वरिष्ठ संवाददाता पीके अग्रवाल के परिवार को सांसद सीपी जोशी ने दी सांत्वना
धौलपुर। वरिष्ठ संवाददाता पीके अग्रवाल के पिता रामचरण लाल गर्ग के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए सांसद सीपी जोशी धौलपुर के बाड़ी स्थित उनके पैतृक आवास पहुंचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
इस दौरान सांसद सीपी जोशी ने पीके अग्रवाल के पुत्र कृष्णमुरारी गर्ग और विमल गर्ग से भी मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, वंदना शिवहरे, शिप्रा गर्ग, अनिल गोयल और पार्षद महेश कुशवाहा सहित कई पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। गणमान्य नागरिकों ने भी शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।
हेलो चित्तौड़गढ़ न्यूज़ — खबरें, जो आप तक पहुंचाएं हर जरूरी जानकारी।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Oct 22, 2026