मनोहर व राकेश रावत ने किया महामाई का गुणगान
जोगिंद्रनगर, पंकज पालिया।
साईं मार्कीट जोगिंद्रनगर में चल रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम की चौथी संध्या की शुरूआत महामाई की आरती से की गई। जिओ मार्ट के सामने सजे पंडाल में चौथी संध्या में मनहर म्यूजिकल ग्रुप से लोक गायक मनोहर ठाकुर ने महामाई का गुणगान किया। इस संध्या में कूपन के माध्यम से लक्की ड्रा भी निकाले गए। उधर,युवक मंडल छतर द्वारा करवाई जा रही मां दुर्गा पूजा एवं विसर्जन कार्यक्रम में चौथी संध्या में लोक गायक राकेश रावत ने महामाई का गुणगान किया। चाैथी संध्या में प्रवक्ता संजय ठाकुर मुख्यातिथि रहे जिन्हें समिति प्रधान शक्ति ठाकुर,सचिव संतोष व अन्य सदस्यों द्वारा मां दुर्गा की फोटो भेंट कर सम्मानित किया गया।
Jogindarnagar, Mandi | Oct 15, 2026