राजीव गांधी स्मारक राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर में दिनांक15 अक्टूबर 2026 को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें महाविद्यालय के खिलाड़ियों के साथ-साथ राजकीय महाविद्यालय मुल्थान के खिलाड़ियों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। आयोजन की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रकाश चौहान ने की।उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलकूद का जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है तथा खिलाड़ी हमेशा अनुशासित,सही निर्णय लेने में सक्षम तथा सर्वांगीण विकास से परिपूर्ण रहते हैं ।महाविद्यालय के युवा राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर रहे हैं जो कि इलाके तथा पूरे प्रदेश के लिए बहुत गर्व का विषय है ।10000 मीटर की रेस में प्रथम स्थान मनोज कुमार राजकीय महाविद्यालय मुल्थान, द्वितीय स्थान नीरज कुमार तथा तृतीय स्थान भारत, राजकीय महाविद्यालय जोगिंदर नगर को प्राप्त हुआ।5000 मीटर की रेस में लकी राज, आयुष एवं नितिन प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर रहे ।शॉट पुट के महिला वर्ग में अंकिता, स्वाती एवं पायल प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान तथा पुरुष वर्ग में सक्षम, अंकुश तथा अमन शर्मा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे ।इनके अतिरिक्त 100 मीटर दौड़ तथा डिस्कस थ्रो इत्यादि अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन भी देर शाम तक चलता रहा ।कार्यक्रम प्रभारी प्रोफेसर उपमा धीमान तथा आयोजन सचिव प्रोफेसर ज्योति प्रकाश ने भी खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद दिया ।