माउंट मौर्या इंटरनेशनल स्कूल में जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन
जोगिंदर नगर/उमेश कुमार।
हिमाचल प्रदेश पेंचक सिलाट एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला मंडी पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 10 एवं 11 अक्टूबर, 2026 को दो दिवसीय आठवीं जिला स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन माउंट मौर्य इंटरनेशनल स्कूल जोगिंदर नगर में किया गया। प्रतियोगिता में जिला मंडी के विभिन्न स्कूलों के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता में माउंट मौर्य इंटरनेशनल स्कूल के खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 24 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक तथा 5 कांस्य पदक हासिल किए। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से विद्यालय एवं जिले का गौरव बढ़ा।
प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीतने वाले खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इस आयोजन का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करना तथा खेलों के प्रति उनकी रुचि और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना रहा।
विद्यालय प्रबंधन ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वर्ण पदक - अव्याकृता, मानवी, काशवी, अन्वी, अनन्या, अयाना, इरा, राधिका, श्रेया, अनाया, सात्विक, ईशान, सार्थक, विहान, अद्विका, अनय, अद्विक राजपूत, शिवांश, विराज, निमित, कुणाल, आयांश, उद्यान्श, स्वास्तिक।
रजत पदक - प्रिशा, एरिशा, आराध्या, अवनी, उर्वांश, सूर्या, अद्वित, विहान, प्रणवी, अनन्या, रिशांत।
कांस्य पदक - पहल, अगम, ईशान, आर्शिका, अक्षिता।