Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews

बीड़ समर कार्निवल 2026 11 जुलाई से 26 जुलाई तक भव्य आयोजन #birsuumercarnival2026

Jogindarnagar, Mandi | Jul 19, 2026

MORE NEWS

हर हर महादेव 🙏श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शन कीजिए बाबा बैजनाथ के
जय हो शंकर ❤️🙏🙏 #journalistshivwalia #everyonefollowers #baijnathtemple #sdmbaijnath

हर हर महादेव 🙏श्रावण मास के पहले सोमवार को दर्शन कीजिए बाबा बैजनाथ के जय हो शंकर ❤️🙏🙏 #journalistshivwalia #everyonefollowers #baijnathtemple #sdmbaijnath

Jogindarnagar, Mandi | Jul 20, 2026

सावन के प्रथम सोमवार पर विधायक प्रकाश राणा ने पत्नी संग श्री त्रिवेणी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, क्षेत्र की खुशहाली की कामना

जोगिन्दरनगर, उमेश कुमार। 
सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री त्रिवेणी महादेव मंदिर, घटोड़ में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की।

मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की उन्नति, लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है और प्रथम सोमवार का धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा समस्त जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन माह के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया।

विधायक प्रकाश राणा ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रदेश में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहे, सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

सावन के प्रथम सोमवार पर विधायक प्रकाश राणा ने पत्नी संग श्री त्रिवेणी महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक, क्षेत्र की खुशहाली की कामना जोगिन्दरनगर, उमेश कुमार। सावन माह के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रकाश राणा ने अपनी धर्मपत्नी के साथ श्री त्रिवेणी महादेव मंदिर, घटोड़ में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना एवं जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने भगवान शिव से जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश की सुख-शांति, समृद्धि, खुशहाली और जनकल्याण की मंगलकामना की। मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान विधायक प्रकाश राणा ने भगवान भोलेनाथ के श्रीचरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की उन्नति, लोगों के उत्तम स्वास्थ्य, आपसी भाईचारे और विकास की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का विशेष पर्व माना जाता है और प्रथम सोमवार का धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थान है। इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्होंने कहा कि उनकी कामना है कि भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा समस्त जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक परिवार पर बनी रहे तथा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को सावन माह के प्रथम सोमवार की शुभकामनाएं देते हुए धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और मानव सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया। विधायक प्रकाश राणा ने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की कि प्रदेश में सुख-समृद्धि का वातावरण बना रहे, सभी नागरिक स्वस्थ एवं सुरक्षित रहें तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता की भावना और अधिक मजबूत हो। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि देवाधिदेव महादेव की कृपा से जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र निरंतर प्रगति और विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।

Jogindarnagar, Mandi | Jul 20, 2026

*लोकगीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी* 
 *जोगिंदर नगर , सुनील कुमार।* 
सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से संचालित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत सगनेहड़ एवं लड़भड़ोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोकगीतों, नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई।
कलाकारों ने अपने प्रभावशाली गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अधिनियम में कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने लोगों को अधिनियम के तहत उपलब्ध अधिकारों, अत्याचार की स्थिति में कानूनी संरक्षण तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया।
इस दौरान अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, प्रशिक्षण एवं दक्षता विकास योजना सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कलाकारों ने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। विशेष रूप से प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत सगनेहड़ की प्रधान अनिता कुमारी,उप प्रधान दीप चंद , ग्राम पंचायत लड़भडोल के प्रधान राजेश कुमार तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

*लोकगीतों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अनुसूचित जाति एवं जनजाति अधिनियम व जनकल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी* *जोगिंदर नगर , सुनील कुमार।* सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से संचालित विशेष प्रचार अभियान के अंतर्गत आज सरस्वती म्यूजिकल ग्रुप बरोटी के कलाकारों द्वारा ग्राम पंचायत सगनेहड़ एवं लड़भड़ोल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में लोकगीतों, नुक्कड़ नाटक तथा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से लोगों को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी गई। कलाकारों ने अपने प्रभावशाली गीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से बताया कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए अधिनियम में कई महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने लोगों को अधिनियम के तहत उपलब्ध अधिकारों, अत्याचार की स्थिति में कानूनी संरक्षण तथा न्याय प्राप्त करने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जागरूक किया। इस दौरान अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, प्रशिक्षण एवं दक्षता विकास योजना सहित अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई। कलाकारों ने पात्र लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराया गया। विशेष रूप से प्रदेश सरकार के एंटी चिट्टा अभियान के तहत चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश दिया गया। लोगों से अपील की गई कि वे स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने परिवार और समाज को भी इस बुराई से बचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। कार्यक्रमों के दौरान ग्राम पंचायत सगनेहड़ की प्रधान अनिता कुमारी,उप प्रधान दीप चंद , ग्राम पंचायत लड़भडोल के प्रधान राजेश कुमार तथा अन्य पंचायत प्रतिनिधि भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Jogindarnagar, Mandi | Jul 20, 2026

बीड़ समर कार्निवल 2026 11 जुलाई से 26 जुलाई तक भव्य आयोजन #birsuumercarnival2026 - Jogindarnagar News