खुर्जा: मुनी में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोला, हाईवे पर अंडरपास, फुट ओवर ब्रिज और सर्विस रोड निर्माण की मांग की
खुर्जा के अरनिया थाना क्षेत्र में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर हल्ला बोला है। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसे को लेकर किसान यूनियन ने आक्रोश जताया है और प्रशासन से हादसों पर रोक लगाने की मांग की है। सड़क पार बैंक अस्पताल होने के कारण लोग अक्सर सड़क पार करते हुए जाते हैं। जिससे लगातार हाईवे पर हादसे हो रहे हैं। जानकारी शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे दी गई है।