सिरदला: हरनारायणपुर में 300 लीटर देशी शराब बरामद, एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार
नवादा जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हरनारायणपुर गांव के समीप छापेमारी कर 300 लीटर देशी शराब बरामद की गई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त की गई।