चंबा। जिला मुख्यालय चंबा स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हाल ही में सामने आए मृत्यु के मामलों और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अस्पताल प्रबंधन ने जांच शुरू कर दी है। कुछ मामलों में मृतकों के परिजनों द्वारा अस्पताल की व्यवस्थाओं और उपचार को लेकर सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल उठाए गए हैं।
वहीं, बच्चों से जुड़े एक मामले को लेकर भी सोशल मीडिया पर अलग-अलग वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें अस्पताल प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मामला सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा में आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने इसे गंभीरता से लिया है।
पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा के एमएस डॉ. प्रदीप सिंह ने मामले की जांच के लिए एक जांच कमेटी गठित की है। जांच कमेटी द्वारा पूरे मामले से जुड़े तथ्यों, उपचार प्रक्रिया और उपलब्ध रिकॉर्ड की गहनता से जांच की जा रही है।
अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद कमेटी अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। इसके बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल जांच कमेटी मामले के विभिन्न पहलुओं को खंगाल रही है और जल्द ही रिपोर्ट सामने आने की उम्मीद है।
बाइट डॉ प्रदीप सिंह एमएस मेडिकल कॉलेज चंबा।
#Medical #College #Chamba #Himachal #Pradesh #post #highlight
Chamba, Chamba | Sep 10, 2026