गुमला: चंडाली-तिर्रा में उत्पाद विभाग की छापेमारी, 140 किलो जावा महुआ नष्ट, तीन आरोपी हिरासत में
Gumla, Gumla | Oct 15, 2026 गुमला में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार को गुमला थाना क्षेत्र के चंडाली और तिर्रा गांव में छापेमारी कर करीब 140 किलोग्राम जावा महुआ और 47 लीटर चुलाई महुआ शराब बरामद की गई। टीम ने मौके पर ही बरामद जावा महुआ और शराब को नष्ट कर दिया।