सिंघेश्वर: अंचल निरीक्षक ने घैलाढ़ थाना में दर्ज कांडों का किया पर्यवेक्षण
घैलाढ़ थाना में दर्ज विभिन्न कांडों का सदर अंचल निरीक्षक ने पर्यवेक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मामलों की प्रगति और अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा की। निरीक्षक ने थाना अध्यक्ष और अनुसंधानकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित कांडों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश दिया।