पोड़ैयाहाट: किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय में दिया धरना
किसानों के साथ हेमंत सरकार द्वारा किए गए वादाखिलाफी के विरोध में गुरुवार को भाजपा ने पोड़ैयाहाट प्रखंड कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया ।भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने प्रखंड विकास पदाधिकारी फुलेश्वर मुर्मू से मुलाकात कर राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा ।भाजपा नेताओं ने कांग्रेस और भाजपा पर किसानों के साथ विश्वासघात करने का आरोप लगाया है।