लाडनूं: झरडिया गांव के निकट सड़क हादसे में बोलेरो गाड़ी और स्विफ्ट कार की भिड़ंत, एक की मौत और तीन घायल
Ladnu, Nagaur | Dec 10, 2024 डीडवाना जिले के झरडिया गांव के निकट मंगलवार को सड़क हादसा हो गया। हादसे में बोलेरो गाड़ी व स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई। हादसे में एक जने की मौत हो गई वहीं तीन जने गंभीर रूप से घायल हो गये।हादसे की सूचना मिलते ही लाडनूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे मे लेकर लाडनूं के उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।