लाडनूं: लाडनूं थाना पुलिस ने पिकअप गाड़ी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Dec 4, 2024 डीडवाना जिले के लाडनूं थाना पुलिस ने बुधवार को पिकअप गाड़ी चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं चोरी की पिकअप गाड़ी को भी बरामद किया है। डीडवाना एडिशनल एसपी ने बताया कि बागोट से पिकअप गाड़ी चोरी करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की पिकअप गाड़ी को बरामद कर लिया है।