लाडनूं: डीडवाना के जिला कलेक्टर ने लाडनूं के दौरे पर सरकारी कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Ladnu, Nagaur | Dec 8, 2024 डीडवाना जिला कलेक्टर पुखराज सेन आज रविवार को लाडनूं के दौरे पर रहे। इस दौरान लाडनूं के सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया । इस दौरान लाडनूं के नगरपालिका, आंगनबाड़ी कार्यालयों सहित उपखंड कार्यालय व अन्य सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।