लाडनूं: बादेड में समर्थन मूल्य केंद्र से चोरी हुई पिकअप गाड़ी को लाडनूं पुलिस ने धान सहित किया बरामद
Ladnu, Nagaur | Dec 9, 2024 डीडवाना जिले के बादेड गांव में समर्थन मूल्य केंद्र पर कुछ दिन पहले धान तुलाई के लिए आई पिकअप गाड़ी चोरी होने के मामले में आज सोमवार को लाडनूं पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चोरी की पिकअप गाड़ी धान सहित बरामद की है। पुलिस ने चोरी के प्रकरण में तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी हैं जिन्हें तीन दिन के पीसी रिमांड के दौरान चोरी की गाड़ी पुलिस ने बरामद की है।