लाडनूं: लाडनूं थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Ladnu, Nagaur | Dec 6, 2024 डीडवाना जिले की लाडनूं थाना पुलिस ने आज शुक्रवार को मारपीट करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को लाडनूं से गिरफ्तार किया। आरोपियों ने तीन दिसंबर को प्रार्थी के घर में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने आरोपी अमजद खान,ईमरान खान, युनूस खान, अमजद खान,सलीम खान को लाडनूं से गिरफ्तार किया। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।