माण्डल: मांडल में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव का आयोजन
मांडल। किशोरियों में स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को राजीव गांधी आदर्श खेल स्टेडियम में जिला स्तरीय किशोरी खेल उत्सव 2026 आयोजित हुआ। महिला जन अधिकार समिति, अजमेर एवं जतन संस्थान, उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में हुए आयोजन में किशोरियों ने विभिन्न खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।