रूड़की: रामनगर के पास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर भोजन माताओं ने अपनी मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
रुड़की के रामनगर के पास खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर आज भोजन माताओं ने अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। इस मौके पर भोजन माताओं के द्वारा स्कूलों में शौचालय साफ कराना और झाड़ू लगवाने का भी अध्यापिकाओं पर आरोप लगाया गया है। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर भोजन माताओं ने 17 जून से जिला कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।