रूड़की: बाजू हेड़ी गांव में एक फैक्ट्री में संदिग्ध वस्तु फटने से कबाड़ी गंभीर रूप से घायल, क्षेत्र में मचा हड़कंप
रुड़की के पिरान कलियर थाना क्षेत्र के बाजू हेड़ी गांव में आज एक फैक्ट्री में अचानक की कोई संदिग्ध वस्तु फट गई है। जिस कारण मेहवड गांव निवासी दीन मोहम्मद नाम का एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। दीन मोहम्मद कबाड़ी का काम करता है। घटना के बाद दीन मोहम्मद को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।