रूड़की: बेलडा गांव के पास चलती कार आग का गोला बनी, कार सवार यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से कूदकर बचाई अपनी जान
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में बेलडा गांव के पास देर रात एक चलती कार में अचानक ही आग लग गई। आग लगने के बाद कार सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया है। जिसके बाद कार सवार यात्रियों ने बड़ी मुश्किल से कार से कूद कर अपनी जान बचाई है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया है। लेकिन तब तक 90% कार जल कर राख हो चुकी थी।