रूड़की: चाट बाजार के पास मंदिर के निकट गंगनहर से बरामद हुआ एक अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान के प्रयास में जुटी पुलिस
रुड़की कोतवाली क्षेत्र में चाट बाजार के पास मंदिर के पास गंगनहर से आज एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जो गंगनहर में गिरे हुए एक पेड़ में फंस गया था। गंगनहर में डूब रहे लोगों की जान बचाने वाले मोनू जलवीर की मदद से शव को बाहर निकाला गया है पुलिस ने व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अब अज्ञात व्यक्ति की पहचान के प्रयास में जुड़ गई है।