रूड़की: भंगेड़ी गांव से पुलिस ने एक देसी शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, देशी शराब के पैकेट किए बरामद
रुड़की कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने भंगेड़ी गांव से ब्रह्मपुर गांव निवासी आयुष कटारिया नाम के देसी शराब के एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। आयुष कटारिया स्कूटी पर सवार होकर देसी शराब की तस्करी करने जा रहा था। पुलिस ने आयुष कटारिया के पास से देसी शराब के 70 पैकेट बरामद कर लिए है। पुलिस ने आयुष कटारिया के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।