रूड़की: धनोरा गांव में भाजपा जिला अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया, जिला अध्यक्ष को सम्मानित किया गया
रुड़की की पिरान कलियर विधानसभा के धनोरा गांव मे आज भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह का जोरदार स्वागत किया गया है। यह स्वागत कार्यक्रम नीरज सैनी के संयोजन में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर मधु सिंह को सम्मानित भी किया गया है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या मे भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे है।