देवबंद: पुलिस ने लूट की घटना का 72 घंटे में किया सफल अनावरण, 3 शातिर लुटेरों को गांव सिरसली कलां रोड से किया गिरफ्तार
थाना देवबंद क्षेत्र के मानकी के रहने वाले सुफियान पुत्र गफ्फार उर्फ नानू ने पुलिस को तहरीर देकर उसकी ई रिक्शा व मोबाइल लूट की थाना बड़ागांव पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना का तत्काल संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी थी।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गांव सिरसली कलां रोड़ से तीन शातिर कि चोरों को लूट की ई रिक्शा व मोबाइल सहित गिरफ्तार कर लिया है।