देवबंद: थाना देवबन्द पुलिस ने एक वांछित को हाशिमपुरा राजबाहे के रास्ते से किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व कारतूस बरामद
थाना देवबंद पुलिस ने करीब 6 माह पहले गांव दुगचाडा के जंगल मे पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के एक वांछित आरोपी को मुखबिर की सूचना पर गांव हाशिमपुरा राजबाहे की तरफ जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शहजाद पुत्र खुर्शीद निवासी मोहल्ला कायस्थवाड़ा मिश्रा कॉलोनी थाना देवबंद के रूप में हुई। आरोपी के पास से पुलिस ने एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया है।