देवबंद: ट्रेन की चपेट में आने से देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग के पास रेलवे स्टेशन के चौकीदार की हुई मौत
देवबंद के तल्हेड़ी बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव महेशपुर निवासी नीरज पुत्र ओमपाल (22 वर्ष) के रूप में हुई है। जो तल्हेड़ी बुजुर्ग डीएफसी रेलवे स्टेशन पर चौकीदार था। पुलिस ने शव को पीएम को भेज दिया है। नीरज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।