जमुई: महिलाओं को कानून की जानकारी, विधिक जागरूकता शिविर में उनके अधिकारों पर हुई चर्चा
Jamui, Jamui | Aug 16, 2026 जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई की ओर से रविवार दोपहर 12 बजे के करीब माली टोला में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। पैनल अधिवक्ता अंजनी कुमार और पारा विधिक सेवक विद्या कुमारी ने महिलाओं को पीसी एंड पीएनडीटी अधिनियम, दहेज प्रतिषेध अधिनियम सहित विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न, दहेज उत्पीड़न साहित अन्य जानकारी दी।