लखीसराय: जिला एनआईसी सभा कक्ष में मुख्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की
लखीसराय। मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सोमवार की संध्या 4:52 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एग्री स्टैक, फार्मर रजिस्ट्री, हैंडपंप मरम्मत एवं अन्य योजनाओं की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।