बीकानेर: पीबीएम अस्पताल मारपीट मामले में ठेका टेक्नीशियन और अटेंडेंट हटाए गए, डॉक्टर पर भी होगी कार्रवाई
बीकानेर के पीबीएम अस्पताल में मरीज के परिजन के साथ मारपीट के वायरल वीडियो मामले में बड़ा प्रशासनिक एक्शन लिया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर माइक्रोबायोलॉजी लैब में कार्यरत एक ठेका टेक्नीशियन और अटेंडेंट को सेवा से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है, जिसमें रिपोर्ट लेने पहुंचे एक परिजन के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। म