चक्रधरपुर: गुईगांव का स्कूल शिक्षकों की कमी से जूझ रहा, 30 अक्टूबर को अभिभावक देंगे धरना
चक्रधरपुर प्रखंड के गुलकेड़ा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय गुईगांव में शिक्षकों की कमी से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में कक्षा एक से आठवीं तक कुल 178 बच्चे नामांकित हैं, लेकिन पिछले कई महीनों से महज दो शिक्षकों के भरोसे विद्यालय का संचालन हो रहा है।