डुमरांव: भूमिहीनों की जमीन योजना में उमड़ी भीड़, दलालों से सावधान रहने की अपील; सीओ ने कर्मचारियों संग की बैठक
Dumraon, Buxar | Oct 2, 2026 डुमरांव प्रखंड में भूमिहीन परिवारों को 3 से 5 डिसमिल जमीन उपलब्ध कराने की योजना को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। आवेदन के लिए पंचायतों में लगाए जा रहे विशेष शिविरों और अंचल कार्यालय में बनाए गए काउंटर पर रोज बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।