बिहार सरकार के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव श्री नवीन कुमार ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के सूचना एवं जनसंपर्क सचिवों के राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव चंचल कुमार भी उपस्थित रहे।
सम्मेलन में केंद्र एवं राज्यों के बीच सूचना तंत्र को और प्रभावी बनाने, डिजिटल मीडिया एवं प्रसारण व्यवस्था, जनसंचार से जुड़े उभरते विषयों तथा बेहतर समन्वय और क्षमता निर्माण पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ।
#News4Bihar
Chapra, Saran | Aug 25, 2026