कोडरमा: जिले में बिजली कटौती की शिकायत पर विधायक ने अधीक्षण अभियंता से की वार्ता, 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश
जिले में लोगों को अनियमित बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। जिसकी परेशानी को लेकर लोगों की शिकायत पर कोडरमा के विधायक डॉ. नीरा यादव ने विद्युत विभाग की अधीक्षण अभियंता सुधांशु कुमार से मुलाकात कर लोगों की समस्या से अवगत कराते हुए जिले में 18 से 20 घंटे विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए।